मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब कठिना नदी के पुल के नीचे एक शव फंदे से लटकता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही फत्तेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

