लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
कठिना नदी पुल पर रेलिंग से लटका मिला शवः हिम्मतपुर के युवक के तौर पर हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजी बॉडी।
मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में कठिना नदी पुल पर एक युवक का शव सफ़ेद गमछे से लटका हुआ मिला। यह घटना मंगवार दोपहर लगभग 3 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मृतक की पहचान हिम्मतपुर गांव निवासी 23 वर्षीय मनजीत सक्सेना पुत्र जेन्टल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस ने बताया की मामले की जांच तहरीर के आधार पर की जा रहीं है। मनजीत के माता- पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी दादी,बाबा तथा चाचा के साथ रहता था।
मनजीत के दो भाई और दो बहनें है। उसकी एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की उम्र लगभग 12 वर्ष है।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
संवाददाता योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

