वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, एवंम थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 17.03.2026 को थाना खतौली पुलिस को चेकिंग के दौरान मुखबिर के से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त नहर पुल से दूधली मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर थाना खतौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो 01 अभियुक्त पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा उस व्यक्ति को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही अभियुक्त को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम घायल हो गया। घायल अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तथा उसके कब्जे से सफेद धातु व पीली धातु के आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद किये गए। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *