उत्तर प्रदेश बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए आज दिनांक 17.03.2026 अभियुक्तगण 1. अभिषेक यादव पुत्र बेचालाल निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 2. सचिन कश्यप पुत्र मुन्ना कश्यप निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 3. साजन सिंह यादव पुत्र पृथ्वीराज सिंह यादव निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 4. रितेश यादव पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ, 5. अभिषेक यादव पुत्र बनवारी यादव निवासी ग्राम धौरहरा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को हैदरगढ़ रोड, मक्का दास कुटी बड़ेल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से बिजली के उपकरण 31 एम0सी0बी0, बिजली के स्विचयुक्त बोर्ड, शॉकेट, 26 अदद रेगुलेटर, 06 फैन कवर तथा प्लास्टिक की बोरी में 31.500 कि०ग्रा० बिजली का तार, 27.700 कि०ग्रा० कॉपर का छिला हुआ तार, 31 कि०ग्रा० एल्मुनियम का छिला हुआ तार व अन्य प्लम्बरिंग का सामान 38 कि0ग्रा0 बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त दो अदद पेचकश, दो अदद मोटरसाइकिल UP 32 MP 6927, UP 32 RB 9180 बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी, जैसे अवैध क्रिया-कलापों से धनोपार्जन कर अपराध कारित करते है। अभियुक्तगणों द्वारा कोतवाली नगर बड़ेल क्षेत्रान्तर्गत आस-पास अलग अलग स्थानों पर निर्माणाधीन मकानों से बिजली का सामान तथा बिजली के तारों को चुराया जाता है। तथा चोरी के बिजली उपकरणों को बेचकर धनोपार्जन किया जाता है। जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर में क्रमशः मु0अ0सं0 186/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 196/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 122/2026 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 592/2025 धारा 305(a)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- उ0नि0 श्री राकेश वर्मा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव, का0 धीरज सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
- का0 अभिषेक सिंह, का0 करन कुमार, का0 नरसिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

