भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी गठित हो गई है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि कुंवर बहादुर राजपूत, विकास दीक्षित, सुनील मौर्य, संतोष सिंह खैरा, विवेक रूहेला, करतार सिंह लोधी, पारूल अग्रवाल एवं प्रदीप गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जबकि, जगपाल सिंह यादव, रविंद्र सिंह रवि एवं अर्जुन रस्तोगी को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। श्वेता शर्मा, श्रेया मदान, गंगादेवी दिवाकर, अमृता रंधावा, श्यामल मिर्धा, पवन विश्वकर्मा, पंकज सैनी एवं दीपक गुप्ता को जिला मंत्री बनाया है। इसके अलावा ओमप्रकाश लोधी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *