18 मार्च 2026

भाजपा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता

मंडल से बूथ तक संगठन सशक्त बनाना ही कार्य विस्तार का आधार :- एमपी सिंह राजपूत

योजनाबद्ध सक्रियता से ही संगठन का निरंतर विस्तार संभव :- शैलेंद्र मोहन शर्मा

समन्वय, अनुशासन और सामूहिक प्रयास ही संगठन की कार्यपद्धति की पहचान :- सुधीर श्रीवास्तव

भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों से आमजन को मिल रहा सीधा लाभ :- दुर्गेश वार्ष्णेय

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूँ :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत 12 मार्च से प्रारंभ हुए मंडल प्रशिक्षण वर्गों का 18 मार्च को जनपद के विभिन्न मंडलों में दातागंज नगर, समरेर मंडल का शिव पैलेस दातागंज, कादरचौक मंडल का ममता उत्सव बदायूँ, सहसवान ग्रामीण मंडल का प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर, करनपुर मंडल का ब्लू ऑर्चिड बिसौली, सिविल लाइन मंडल का वैभव लॉन बदायूँ में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर दातागंज नगर/समरेर मंडल के समापन सत्र में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित हैं। महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना एवं किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, तथा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाएं प्रभावी रूप से चल रही हैं, जिनका लाभ व्यापक स्तर पर मिल रहा है।कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर कादरचौक मंडल के समापन सत्र में जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने कहा मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना आवश्यक है।

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, दायित्वों का सही निर्वहन करना और संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देना ही विस्तार का आधार है।कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर सिविल लाइन मंडल के समापन सत्र में जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने कहा संगठन का विस्तार योजनाबद्ध तरीके और निरंतर सक्रियता से होता है। मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए दायित्वों का सही निर्वहन करना आवश्यक है, जिससे संगठन लगातार आगे बढ़ता है।कार्य पद्धति विषय पर सहसवान ग्रामीण मंडल में निवर्तमान जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने कहा संगठन में कार्य निर्धारित प्रक्रिया, समन्वय और अनुशासन के साथ किए जाते हैं।

सामूहिक प्रयासों से ही संगठन की कार्यशैली प्रभावी बनती है और सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।भाजपा सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन विषय पर करनपुर मंडल के समापन सत्र में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं, किसानों और युवाओं से जुड़ी योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर पहुंच रहा है और उनका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर साथ सत्रों के माध्यम से पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता डॉ शैलेश पाठक, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, क्षेत्रीय सह-संयोजक आईटी विभाग कृष्ण वीर सिंह, जिला मंत्री रचना शंखधार, निवर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शर्मा ने अपने विषयों पर संबोधित किया इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, चैयरमैन दातागंज नैना गुप्ता, चैयरमैन मुड़िया धुरेकी अनुपम पाठक, अमित पाठक, जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र शाक्य, अशोक शाक्य, बाबूराम शाक्य, राजेश मैथिल, अखिलेश राठौर, अशोक कुमार शर्मा, किशन पाल राजपूत, अनेक पाल शाक्य, टेकचंद्र पाल, हरपाल शाक्य, सुरेश चंद्र गुप्ता, किशन पाल, बब्लू सागर, विजय पाल भदौरिया, महेंद्र सिंह राणा, शिव कुमार उपाध्याय, नरेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र नाथ भारद्वाज, वीपी सोलंकी, वेदप्रकाश राठौर, सत्यनारायण गुप्ता गोपाल शर्मा, वीर सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, सर्वेश कश्यप, वीरपाल यादव, दिनेश राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed