बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला साहबगंज के चौराहे पर एक कैंटर गाड़ी की टक्कर से राधा कृष्ण मंदिर को नुकसान पहुंच गया। हादसा उस समय हुआ, जब चालक वाहन को पीछे कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से कैंटर मंदिर के मुख्य द्वार से जा टकरा गया।

जिससे वहां लगी लोहे की ग्रिल टूट गई और मंदिर के हिस्से में क्षति पहुंची। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पूरी घटना पास के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहल्ले के दशरथ राठौर ने बताया कि कैंटर चालक लापरवाही से गाड़ी पीछे कर रहा था, इसी दौरान वह मंदिर की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुख्य द्वार की ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *