प्रयागराज | चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संगम तट के पास स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक मां अलोप शंकरी देवी मंदिर में विशेष आस्था देखने को मिली। इस दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया गया और हिंदू नव संवत्सर 2083 का भी शुभारंभ हुआ।
अलोप शंकरी मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में ही खोल दिए गए थे। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। अलोपीबाग स्थित मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं। भक्त नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

रिपोर्ट – अनुज कुमार
