बिल्सी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में स्थानीय भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्य नगर प्रखंड और बिल्सी प्रखंड की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद आर्य नगर प्रखंड की टीम विजेता रही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, जिला सह संयोजक अर्पित गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, पीटीआई तरुण कुमार सिंह और अमित दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के महत्व के बारे में बताया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि खेल जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं, इसलिए बच्चों को बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लेना चाहिए। अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed