वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
रूदौली विधानसभा क्षेत्र में माँ कामाख्या धाम महोत्सव 2.0 का भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ 20 मार्च से होने जा रहा है। महोत्सव का आगाज सुबह 10 बजे कन्या पूजन के साथ होगा, जिसके बाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 251 कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया जाएगा।
महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव एवं महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ‘मोनू’ ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि 20 से 26 मार्च तक चलने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में अवध, भोजपुरी और बॉलीवुड जगत के प्रसिद्ध भजन गायक व कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही अवध के पारंपरिक लोक नृत्य और अन्य राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।
महोत्सव के चौथे दिन, 24 मार्च को विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। वे हेलीकॉप्टर से पहुंचकर माँ कामाख्या धाम में पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ‘मोनू’ ने बताया कि इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों को भी विशेष रूप से मंच दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ कामाख्या की कृपा से यह भव्य आयोजन सफल होगा और नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष व न्यास संयोजक शीतला प्रसाद शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी गायक विवेक पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *