वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट

अयोध्या। रुदौली कोतवाली के सामने खड़ी पिकअप (छोटा हाथी) में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि चालक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *