मितौली खीरी,20 मार्च 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें खमरिया निवासी आरती देवी पत्नी प्रेमचन्द ने बताया कि ग्राम प्रधान रामू राठौर और उनके सहयोगियों ने हम को और परिजनों को जमकर मारा पीटा धारदार हथियार से हमला भी किया जान माल की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने कहा कि मेरी साड़ी भी उतार दी थी और दबंगई के चलते पीड़ित परिवार की दीवार भी तोड़ डाली। उक्त मामले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को भी बेरहमी से पीट दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी मितौली में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *