इबादत और अकीदत के मुकद्दस महीने रमजान के अवसर पर, हर साल की शानदार रिवायत को बरकरार रखते हुए, प्रसिद्ध सूफी केंद्र भेसोढ़ी शरीफ दरगाह पर एक अज़ीम-उल-शान (भव्य) रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ सपा नेता और जाने-माने समाजसेवी फरहत हसन खां की मेजबानी में आयोजित इस इफ्तार में गंगा-जमुनी तहजीब का बेजोड़ मंजर देखने को मिला।
इस रूहानी सूफिया सिलसिले की जानिब से आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल स्थानीय लोगों ने, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों से आए भारी संख्या में ज़ायरीन और गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की। मग़रिब की अज़ान के साथ सभी ने एक दस्तरख्वान पर बैठकर मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी।
राजनीतिक और सामाजिक दिग्गजों की मौजूदगी:
इफ्तार में सियासी और सामाजिक गलियारों की बड़ी शख्सियतों ने शिरकत कर आयोजन की रौनक़ बढ़ाई। मुख्य रूप से रामपुर के पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां, मीरगंज के पूर्व विधायक शराफत यार खां, और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुतीउरहमान बबलू मौजूद रहे।
इसके साथ ही सांसद मुहीबुल्ला नदवी साहब के प्रतिनिधि अथर अली खां, वरिष्ठ सपा नेता याक़ूब खां, अरशद खां, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गुप्ता जी, और नोमान खां ने भी शिरकत की। शाहबाद विधानसभा से संभावित प्रत्याशी प्रेम शंकर दिवाकर जी और बरेली के जिला पंचायत सदस्य ताहिर खां साहब सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया।
मेजबान फरहत हसन खां ने आए हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पेग़ाम देते है







