गोण्डा- गोंडा जिले के बभनजोत ब्लॉक के गौरा चौकी बाजार में बुधवार को समाजवादी पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमर यादव द्वारा भव्य इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने एक साथ रोजा खोलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इफ्तार में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रोजा खोलने के बाद देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। अमर यादव ने बताया कि रमजान का महीना बरकतों और रहमतों का होता है, जिसमें इबादत के साथ-साथ आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूत किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हर साल रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन करता है। इस मौके पर दिनेश यादव, सिद्धार्थ सिंह, विजय यादव, राहुल यादव, नरेंद्र यादव, बनारसी गुप्ता, पिंटू कनौजिया, फ़ारूख़ साह, तुफैल भाई, परवेज़ भाई, रमेश सोनी, अरशद शाह, विनय यादव, विकास वर्मा, अजमल, राशिद प्रधान, आमिर, आशीष यादव, फ़ैज़ूर रहमान, मतिउर्रहमान, रफ़ीक़ प्रधान, अलीम मास्टर, शिवकुमार गुप्ता, सफ़ीक़ चाचा और बाबर हुसैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *