गोंडा- जनपद के धानेपुर स्थित ज्योति गैस एजेंसी पर सुबह 8 बजे से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। एजेंसी पर पहले से बुकिंग कराने वालों के साथ-साथ उसी दिन बुकिंग करने वालों को भी सिलेंडर दिया जा रहा है।सिलेंडर लेने पहुंचे शिव प्रताप ने बताया कि घर में गैस खत्म होने के कारण खराब मौसम में भी लाइन में लगना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि बारिश से बचने के लिए सिलेंडर के बोरी को ही सिर पर रख लिया। वहीं अमन नाम के एक अन्य व्यक्ति ने भी बताया कि गैस खत्म होने के चलते उन्हें बारिश में ही लाइन में लगना पड़ा।चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन व्रत रख रहीं शांति देवी भी सिलेंडर लेने के लिए कतार में खड़ी नजर आईं। उन्होंने भी बोरी से सिर ढककर बारिश से बचाव किया।वहीं मुसद्दी तिवारी पुरवा से आए एक युवक ने बताया कि बारिश के बावजूद लोग गैस के लिए लाइन में खड़े हैं, ताकि किसी तरह सिलेंडर मिल सके।भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एजेंसी पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, जो लोगों को कतारबद्ध करने में मदद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed