मितौली खीरी,20 मार्च 2026। मितौली में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चौपाल लगा कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मितौली कस्बे में आज दिनांक 20.03.2026 दिन शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान5.0 के तहत कस्बा मितौली थाना मितौली जनपद खीरी में चौपाल लगा कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया,और हेल्पलाइन नंबर
1090 वूमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्पलाइन नंबर
1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
व 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई और नए कानून के संबंध में जानकारी दी गई। और उनकी समस्या को सुना गया, सरकार द्वारा लाभान्वित योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि के बारे में जानकारी दी गई बालिकाओं को गुड टच, बेड टच के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कस्बे की महिलाएं एवं पुरुषों सहित पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed