हरदोई। जनपद की मिट्टी का हुनर अब ओटीटी (OTT) की दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर अपनी धमक सुनाने को तैयार है। जिले की होनहार बेटी चेतना शुक्ला ने अपनी कड़ी मेहनत और अभिनय के दम पर मायानगरी में वो मुकाम हासिल किया है, जिस पर आज पूरा जिला गर्व कर रहा है। महिला सशक्तिकरण और वैवाहिक हिंसा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित वेब सीरीज ‘चिरैया’ में चेतना एक सशक्त भूमिका में नजर आएंगी।वैवाहिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएगी ‘चिरैया”चिरैया’ महज मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज के उस काले सच पर करारा प्रहार है जिसे अक्सर ‘मर्यादा’ के नाम पर दबा दिया जाता है। यह कहानी शादी के बाद महिलाओं के साथ होने वाले शारीरिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना की परतों को खोलती है। चेतना शुक्ला ने इस सीरीज में ‘पीड़िता की मौसी’ का प्रभावशाली किरदार निभाया है—एक ऐसा पात्र जो न्याय की उम्मीद और संघर्ष की मशाल बनकर पर्दे पर उभरेगा।दिग्गज कलाकारों के साथ साझा की स्क्रीनबॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक शशांत शाह के निर्देशन में बनी इस सीरीज में चेतना को दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है। वह मुख्य भूमिकाओं में शामिल दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, देविका सिंह और संदीप शर्मा के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इतने बड़े नामों के बीच हरदोई की बेटी का खड़ा होना जनपद की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।आज ‘जियो स्टार’ पर होगी रिलीजयह बहुचर्चित सीरीज आज यानी 20 मार्च 2026 को प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो स्टार (Jio Star) पर रिलीज होने जा रही है। ईद के अवसर पर रिलीज हो रही इस सीरीज को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।”चेतना ने अपनी प्रतिभा से न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे हरदोई का नाम रोशन किया है। यह जनपद के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।” — शुभचिंतकों के बोल

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *