लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।

मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां,पूरा मामला मितौली कस्बे का है। जहां कई महीनों से नालियों की सफ़ाई ना होने से मितौली कस्बे की नालियां बज बजा रहीं है। जिससे मोहल्लावासियों और राहगीरों का निकलना हुआ मुश्किल।

स्थानीय लोगों का कहना है, संक्रामक रोग और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी की उदासीनता के चलते जिस कारण नालियों की सफ़ाई नहीं हो पा रहीं है।
मोहल्ला वासियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
अब देखना यह है की शासन प्रशासन की तरफ़ से कोई कार्यवाही होती है या नहीं।

MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *