पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.03.2026 अभियुक्तागण 1. ऊषा पत्नी छिब्बू निवासनी ग्राम जिगमी बघइचा थआना सकिडींगंज जनपद गोरखपुर, 2. राधिका पत्नी गुड्डू निवासिनी ग्राम महुवा थाना फरिन्दा जनपद महाराजगंज, 3. पिंकी पत्नी मुकेश भारती निवासिनी ग्राम पुतरहिया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर, 4. सुनीता पत्नी हरिश्चन्द्र, 5. रजकला पत्नी रिंकू निवासिनीगण ग्राम अमरहा थाना धर्मसिंघवा जनपद संतकबीरनगर को लखनऊ अयोध्या हाइवे असैनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी दो अदद पीली धातु के लॉकेट, एक जोड़ी कान के टप्स, और चोरी के आभूषण बेचने से प्राप्त कुल 1,13,000/- रूपये बरामद किया गया। 
                   पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्ताओं द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, आस-पास अन्य भीड़-भाड़ वाले व मेला/ बाजारों में राहगीरों तथा ऑटो रिक्शा/बस में बैठी सवारियों से मौका पाकर पहने हुए आभूषण व पर्स/पैसे चोरी कर लिया जाता है। जिस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 1141/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, मु0अ0सं0 136/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 210/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है।  
  1. ऊषा पत्नी छिब्बू निवासनी ग्राम जिगमी बघइचा थआना सकिडींगंज जनपद गोरखपुर,
  2. राधिका पत्नी गुड्डू निवासिनी ग्राम महुवा थाना फरिन्दा जनपद महाराजगंज
  3. पिंकी पत्नी मुकेश भारती निवासिनी ग्राम पुतरहिया थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर
  4. सुनीता पत्नी हरिश्चन्द्र निवासिनी ग्राम अमरहा थाना धर्मसिंघवा जनपद संतकबीरनगर
  5. रजकला पत्नी रिंकू निवासिनी ग्राम अमरहा थाना धर्मसिंघवा जनपद संतकबीरनगर
  1. दो अदद पीली धातु के लॉकेट
  2. एक जोड़ी कान के टप्स
  3. चोरी के आभूषण बेचने से प्राप्त कुल 1,13,000/- रूपये
  1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
  2. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
  3. उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अनुराग पाठक थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
  4. म0उ0नि0 श्रीमती रूबी देवी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
  5. म0उ0नि0 श्रीमती किरन देवी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
  6. का0 धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
  7. म0का0 मंगेशलता, म0का0 प्रीती तिवारी, म0का0 पूजा थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
    तेज बहादुर शर्मा मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *