
थाना कादरचौक पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने वाले 01 अभियुक्त को मय शराब बनाने के उपकरण व एक जरीकैन प्लास्टिक 20 लीटर शराब सहित गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
बदायूं,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी सीओ के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21.03.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त सूरजपाल पुत्र कल्यान सिंह निवासी ग्राम ककोडा थाना कादरचौक बदायूं को ग्राम ककोडा के जंगल से खेत पर बनी झोपडी से मय शराब बनाने के उपकरण व एक जरीकैन प्लास्टिक मे 20 लीटर शराब खाम सहित गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना कादरचौक पर मु0अ0सं0 72/2026 धारा 60(2) Ex Act बनाम सूरजपाल उपरोक्त पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत पुलिस मे लेकर मा0 न्ययालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 इन्द्रवीर सिंह मय पुलिस टीम
