रिपोर्ट- ओम प्रकाश साहू । यूपी ।

प्रभावशाली : आज 23 मार्च को हम बाराबंकी के खास शख्सियत और हमारा समाज पार्टी के जिला प्रभारी रमन शाह के जन्मदिन पर उनकी उपलब्धियों की बात करने वाले है। रमन शाह मध्यम वर्ग के परिवार से आते हैं। पिता पेशेवर किसान है और माता ग्रहणी है। बता दें की रमन शाह का जीवन कठीनाइयो से भरा रहा। उनका बचपन गरीबी में बीता। लेकिन उन्होंने कभी भी गरीबी को अपने जीवन में रोड़ा नहीं बनने दिया। और निरंतर संघर्ष करते रहे। अपने आस-पास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहें। जिससे लोग उनसे प्रभावित होने लगें। अपने अडिग रवैया के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बने रहते हैं। प्रशासन में घुसे भ्रष्टाचार को प्रखरता से उजागर करते हैं। जिससे लोग उनके कायल बने रहते हैं। शायद इसी कारण लोग उन्हें उम्मीद भरी निगाहों से देखते हैं।

कौन है रमन शाह !

रमन शाह बाराबंकी से हमारा समाज पार्टी के मौजूदा जिला प्रभारी और मकनपुर गांव के प्रभावशाली शख्सियत में से एक है। क्षेत्रीय प्रशासन और लोग उनके अंदाज से वाकिफ हैं। अपने तेजतर्रार तेवर से सुर्खियों में बने रहते हैं। क्योंकि रमन शाह की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कड़े संघर्षों के बाद आज यहां तक पहुंचें है। उन्होंने हमारा समाज पार्टी में सक्रिय सदस्यता के रुप में कई वर्षों तक अहम भूमिका निभाई। जिससे पार्टी हाईकमान का विश्वास उन पर बढ़ता गया। और उन्हें बाराबंकी जैसे अहम जिले की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। आज रमन शाह बखूबी उस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं और संगठन को मजबूत बनाने में कार्यरत हैं। रमन शाह हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेहद करीबी और टॉप लीडरशिप माने जाते हैं। उनके फैसलों को पार्टी बेहद गंभीरता से लेती है।

गांव के लोग रमन शाह की उपलब्धियों के बारे में क्या सोचते हैं ?

दरअसल, रमन शाह के अथक प्रयासों के बाद भी उनका गांव अब भी तरक्की से कोसों दूर है। नाली, सड़कें जर्जर हालतों में है। लेकिन रमन शाह हमेशा अपने गांव के विकास के लिए आगे खड़े रहे और जनमानस की समस्याओं के लिए जुझते रहें। लेकिन सही जनप्रतिनिधि न होने के कारण उन्हें निराशा मिलती थी। इसके बावजूद वो गांव की हालातों को लेकर प्रशासन से भिड़ जाते थे,की किसी तरह वो हालात को बदल सके। लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती थी ग्रामीणों का साथ। लेकिन रमन के प्रयासों को देखकर ग्रामीणों ने भी रमन का साथ देने लगें और उनके हर निर्णय के साथ खड़े रहे। ग्रामीणों को भी रमन शाह से काफी उम्मीदें हैं की वो एक दिन बड़े पद पर पहुंचेंगे और गांव के हालात बदलेंगे। उनका संघर्ष ग्रामीणों के बीच चर्चा बना हुआ है। ग्रामीण उनके प्रयासों से प्रभावित हैं। क्योंकि रमन शाह इस वक्त पिछड़े और गरीबों का मोहरा बने हुए हैं। इससे इलाके के लोगों में काफी उत्साह है। ग्रामीणों ने कहां की उनके हर प्रयासों का पुरजोर समर्थन करेंगे।

अपने जन्मदिन पर रमन शाह ने क्या संदेश दिया ?

रमन शाह ने अपने जन्मदिन को गांव और ग्रामवासियों के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारा जन्मदिन उसी दिन सफल होगा जब हमारे क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़कें, अच्छी शिक्षा, और अच्छा इलाज मिलने लगेगा। हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए आवाज उठाते रहें हैं, उठा रहें हैं, और आगे भी उठाते रहेंगे। क्षेत्र और गांव का विकास हमारा संकल्प है। क्षेत्र की तरक्की के लिए हम हमेशा आगे खड़े रहेंगे। हमारी प्राथमिकता है की सबको बिना भेदभाव लाभ मिले। बात पार्टी हाईकमान की तो पार्टी ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है जिसे मैं जमीनी तौर पर बखूबी निभा रहा हूं। हमारी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसमें हमारे कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। अगर पार्टी नेतृत्व द्वारा कोई और जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं उसे निष्ठापूर्वक निभाउंगा। पार्टी के योगदान का मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। आगे उन्होंने अपने जन्मदिन पर पार्टी नेतृत्व और ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *