बाजना। समाज और धर्म के प्रति समर्पित व्यक्तित्व, ‘फौजी बाबा’ अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी अंतिम यात्रा (डोला) डीजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।फौजी बाबा की अंतिम यात्रा भूतगढ़ी से श्रद्धापूर्वक शुरू हुई। फूलों से सजे डोले को नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जिसमें बाजना बिहारी जी मंदिर, बड़ा बाजार, अक्रूर चौक, होली चौराहा, पत्थर मंडी और मेन बस स्टैंड और इसके बाद डोला बीच गोदाम से होते हुए वापस भूतगढ़ी पहुँचा। पूरे मार्ग में भक्तों ने ‘फौजी बाबा अमर रहें’ के नारों और अश्रुपूरित आंखों से उन्हें विदाई दी।नगर भ्रमण के पश्चात, फौजी बाबा का अंतिम संस्कार भूतगढ़ी स्थित उनके मंदिर पर ही विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया गया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और अनुयायियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।फौजी बाबा न केवल अपनी आध्यात्मिक पहचान के लिए जाने जाते थे, बल्कि समाज सेवा और धर्म की रक्षा के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों व भक्तों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed