अरवल थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। रविवार को अभियान के तहत ग्राम करनपुर और टिलिया घटवासा में चौपाल का आयोजन कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।इस दौरान थाना अरवल की महिला आरक्षी रिम्मी भदौरिया, साक्षी शर्मा और मधुबाला ने गांव की किशोरियों को मनचलों से बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेनी चाहिए।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *