रामपुर के लोकप्रिय सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर अवाम से राब्ता कायम किया। इस दौरान उन्होंने जहां एक ओर इंतकाल कर गए लोगों के घरों पर जाकर ताज़ियत पेश की, वहीं दूसरी ओर ईद मिलन के रूहानी कार्यक्रमों में शामिल होकर आपसी भाईचारे का पैगाम दिया।
सांसद मोहिबुल्लाह नदवी अजीमनगर क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में रईस प्रधान जी की साहिबज़ादी के बेवक्त इंतकाल पर अपनी गहरी ताज़ियत और हमदर्दी का इज़हार किया। इसके उपरांत, वह पिपलिया जट पहुंचे। वहाँ एडीओ पंचायत गुफ्फार हुसैन के वफात हो गयी थी उनके अहले-खाना (परिजनों) से मुलाकात की, उनका खैर-मखदम किया और मरहूम की रूह के सुकून व मगफिरत की दुआ फरमाई। इसके बाद थाना मिलक खानम के ग्राम बमना पहुंचे और समीर के इंतकाल पर उनके वालिदैन से मिलकर अपनी पुरखुलूस संवेदनाएं व्यक्त कीं इसके बाद माटखेडा क्षेत्र के ग्राम अहमद नगर मैं मुनाब्बार हाजी जी का इंतकाल हो गया था उनके परिवार बालो से मिले और मरहूम के लिए दुआ मगफिरत की संवेदनाओं के सिलसिले के बाद, सांसद मोहिब्बुल्लाह नदबी रिटायर्ड जज खलील अहमद साहब
पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना साहब
पूर्व विधायक अफरोज खां साहब
कांग्रेस नेता मुतीउर रहमान बब्लू साहब पूर्व चेयरमैन जिला पंचायत अब्दुल सलाम सहाब. और ग्राम जुठिया मैं अय्यूब सहाब के निवास पर जाकर ईद मिली और ईद की दिली मुबारकबाद दी इसके बाद नगरपालिका प्रतिनिधि रामपुर. डॉ अब्दुल सलाम के पहाड़ी गेट स्थित बाग में सजी ईद की महफ़िल में शिरकत की। इस मौके पर सांसद ने कहा कि रामपुर की सरज़मीं हमेशा से मुहब्बत और मुश्तरका तहजीब का मरकज़ रही है।
इस पुरअसर (प्रभावशाली) दौरे में सांसद के साथ मुख्य रूप से मौलाना असलम जावेद कासमी साहब सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा, नगर प्रतिनिधि नगर पालिका बिलासपुर परिषद अतरq खान, सपा के वरिष्ठ नेता याकूब खान, डॉ. मकतूब अहमद मुन्ना, हाफिज नूरी, जमील सैफी, राम बहादुर सागर, नरेश यादव, उवेश खान, अब्दुल्ला पाशा, मुस्तफा, बाजिद हाफिजी मास्टर अख्तर अली, मुकर्रम, नासिर शेख और डॉआजम समेत तमाम मुअज्ज़ज़ीन और अवाम मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *