✒️ रिपोर्ट आलोक मालपाणी एमडी न्यूज

सहसवान/बदायूं : सेठ एम आर जयपुरिया में सत्र 2025–26 के अंतर्गत *“वसुधा – द ग्लोबल फैमिली सेलिब्रेशन”* (वार्षिक उत्सव) का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ । जिसमें लगभग 400 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य विषय *“वसुधैव कुटुम्बकम्”* रहा, जो पूरे विश्व को एक परिवार मानने का संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्तर भारत, दक्षिण भारत तथा कश्मीरी लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रस्तुतियों में भारतीय सेना के शौर्य, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा मानवता के प्रति प्रेम को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया गया। *सर्वजन स्वास्थ्य* के संदेश को आगे बढ़ाते हुए योग की विशेष प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *अरिजीत घोष (वीपी – एकेडमिक्स), सुश्री दीपिका सिंह (एजीएम – ऑपरेशंस) एवं मुनिश (एजीएम – एकेडमिक्स), सेठ एम.आर. जयपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स* उपस्थित रहे। अपने संबोधन में अरिजीत घोष ने कहा कि *समग्र शिक्षा* केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक गहन विचारधारा है। हम बच्चों में नागरिकता के मूल्यों को विकसित करते हैं, जिससे वे सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहना और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाकर चलना सीखें।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात मनमोहक *गणेश वंदना* प्रस्तुत की गई। *माँ काली* की प्रस्तुति ने नवरात्रि के उत्सवी माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया।विद्यालय के निदेशक *अश्विनी माहेश्वरी* ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चा अपनी विशिष्ट प्रतिभा के साथ विशेष होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या *सुश्री प्रवीण अरोड़ा* ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी साझा की।यह भव्य आयोजन शिक्षकों और विद्यार्थियों के अथक परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम रहा, जिसके कारण कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।