वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
माँ कामाख्या धाम महोत्सव को लेकर क्षेत्र में इस समय जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में महोत्सव को और भी भव्य बनाने के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ 25 मार्च को माँ कामाख्या धाम पहुंचेंगे। उनके आगमन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया है।
महोत्सव न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने बताया कि 25 मार्च को निरहुआ महोत्सव में विशेष रूप से शामिल होंगे और श्रद्धालुओं के बीच अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान वे भक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। भोजपुरी स्टार के आगमन को देखते हुए महोत्सव स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और आयोजन को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों में गिने जाते हैं, जिनकी लोकप्रियता गांव-गांव तक फैली हुई है। उनके आने की खबर से खासकर युवाओं और भोजपुरी गीत-संगीत के शौकीनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का मानना है कि 25 मार्च को महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
माँ कामाख्या धाम महोत्सव लगातार भक्ति, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों का केंद्र बना हुआ है। पहले दिन से ही महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और अब भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के आगमन से यह आयोजन और भी खास होने जा रहा है। आयोजक इस दिन को महोत्सव का सबसे बड़ा और आकर्षण भरा दिन बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *