रिपोर्ट- रमन शाह ।यूपी।

जनादेश : यूपी की राजनीति में अपनी ताल ठोकने के लिए हमारा समाज पार्टी ने हुंकार भरी है। बता दें की यूपी की राजनीति में अपना दांव लगाने को तैयार हैं हमारा समाज पार्टी। राष्ट्रीय अधिवेशन के जरिए लोगों को दिया जायेगा संदेश। 28 मार्च को वाराणसी में हमारा समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन।

दरअसल, पार्टी राजनीतिक में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए शक्ति प्रदर्शन करेगी। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर अंगारा के साथ दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। जिसके जरिए पार्टी एकता की झलक दिखेगी। बता दें कि यूपी की राजनीति में हमारा समाज पार्टी ने अपनी ठोस दावेदारी ठोंक दी है। राष्ट्रीय अधिवेशन के जरिए 2027 के विधानसभा चुनावों का होगा संखनाथ। इसके लिए पार्टी कार्यालय में तैयारियां जोरों पर है। चौक-चौराहों पर होर्डिंग लगाकर पार्टी की उपलब्धियां बताई जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इससे पार्टी की नींव को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में सभी लोगों से संवाद किया जायेगा और आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव का मेनोफेस्टो भी जारी कर सकती हैं।

हमारा समाज पार्टी का यूपी में तेजी से विस्तार हो रहा है। जिससे कहीं न कहीं बड़ी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी है। क्योंकि हमारा समाज पार्टी का मजबूत होना कहीं न कहीं यूपी की राजनीति में बड़ा उथल-पुथल माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषको का मानना है कि यूपी में वैश्य समाज के वोटर बड़ी संख्या में मौजूद हैं, और हमारा समाज पार्टी हमेशा वैश्यों के लिए आवाज उठाती आई है। जिससे वैश्य वोट हमारा समाज पार्टी के तरफ शिफ्ट हो सकता है। आने-वाले दिनो के लिए हमारा समाज पार्टी अपनी मजबूत दावेदार ठोक दी है। कहीं न कहीं वैश्य समाज अभी भी यूपी की राजनीति में काफी पिछड़ा हुआ है। उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए हमारा समाज पार्टी ने लगातार संघर्ष करती आई है। जिससे वैश्य समाज का भरोसा उन पर बढ़ता जा रहा है। वहीं पार्टी वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट से काफी मजबूत दिखाई दे रही है। यहां से पार्टी को पहला विधायक मिलने की संभावना है। पार्टी के बढ़ते कद से कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed