मितौली खीरी,26 मार्च 2026।
लखीमपुर खीरी में भी पेट्रोलियम पर संकट मंडराते दिखाई दे रहे हैं। कभी डीजल की किल्लत तो कभी पेट्रोल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। गैस पाने के लिए गैस एजेंसी पर भी भीड़ लग रही है।
लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली क्षेत्र के अंतर्गत कस्ता में टंकियों पर डीजल एवं पेट्रोल न मिलने से जनता परेशान दिखाई दे रही है। आए दिन डीजल एवं पेट्रोल की समस्या बनी रहती है। जिससे जनता में निराशा व्याप्त है। बताते चलें कि इस समय कृषि कार्य भी डीजल पर ही निर्भर है। ऐसे में किसानों की आय कैसे बढ़ेगी? अमेरिका- इजराइल एवं ईरान के मध्य हुए युद्ध का दुष्परिणाम भारत में भी दृष्टिगोचर हो रहा है। गैस एजेंसी पर गैस पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है।अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या जनता इन मुसीबतों का सामना कर पाएगी या हालात सुधरेंगे? एयर कंडीशनर कमरों में बैठ कर डींगे मारना बड़ा आसान है।
ज्ञात हो कि कस्ता कस्बे में तीन पेट्रोल पंप संचालित हैं जिसमें कभी किसी पर पेट्रोल तो किसी पर डीजल का अभाव रहता है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *