मितौली खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के बबौना गांव के पास एक प्राइवेट बस के स्टॉप ने चार को लाठी- डंडों से पीटकर घायल कर दिया। यह घटना सीट को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मारपीट के बाद आरोपी बस स्टॉप यात्रियों का सामान लेकर बस समेत मौके से फरार हो गया।
थाना गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी मंजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सोनीपत ( दिल्ली) जानें के लिए साहिल बस ( संख्या यूपी 14 एचटी 8854) में सीट बुक कराई थी। बस आने पर किराया भी ले लिया गया।

मंजेश के अनुसार, एक स्लीपर सीट पर 4 के बजाय 6 सवारियां बैठाई जा रही थी। इसका विरोध करने पर बबौना गांव के पास बस स्टॉफ से कहासुनी हों गई। आरोप है कि बस में मौजूद बस कंडक्टर, ड्राइवर और अन्य स्टॉफ ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में मंजेश कुमार के साथ उनके साथी प्रांशु,महेंद्र और दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी आरोपी स्टॉफ ने यात्रियों को बबौना गांव के पास उतार दिया और उनका सामान लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जा रहीं हैं।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
पत्रकार योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044
