बाराबंकी: मेंथा की सिंचाई के दौरान दर्दनाक हादसा, इंजन के पंखे में फंसकर गंभीर रूप से घायल हुआ 12 साल का तुफैलबताया जा रहा है कि तुफैल (12,वर्ष) पुत्र सिराज अहमद अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत में चल रहे इंजन के पास पानी पीने के लिए गया था इसी दौरान अचानक उसका शर्ट चल रहे इंजन के पंखे में फस गया और तूफैल भी इसी चपेट में आ गया मौके पर मौजूद लोगों ने इंजन को बंद कर तुरंत तूफैल को पंखे से छुड़ाकर बाहर निकला जिससे उसकी जान बच गई सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल तुफैल को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर ले गए वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार कौशल ने प्राथमिक उपचार दिया और चिकित्सकों ने बालक की गंभीर चोटे बताई है जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है स्थित की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया

