ग्राम सिकरीराजा का सम्पर्क मार्ग वर्षों से खराब पड़ा था ।कोंच जालौन मार्ग से लगभग 3 किमी सम्पर्क मार्ग खराब होने से गांव की जनता परेशान थी। खराब सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड द्वारा 3 किमी लम्बी सड़क का निर्माण 43 लाख की लागत से कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में अनदेखा किये जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव कुमार को सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके घटिया सड़क का निर्माण कर रहे हैं। घटिया निर्माण के चलते सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी के चलते सड़क शीघ्र ध्वस्त हो जायेगी। ग्रामीणों महेंद्र प्रताप सिंह, रामनगीना सिंह आशीष कुमार, राजीव सिंह, विपिन सिंह, जितेन्द्र राजावत, आकाश भदोरिया, मानवेंद्र सिंह, पवन कुमार, राममोहन, विवेक, आदर्श आदि ने उपजिलाधिकारी से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *