मुजफ्फरनगर।बुढ़ाना नगर पंचायत के कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अधिकारी विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति छुपाकर झूठी और भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी (DM) को भेज रहे हैं, जिससे कस्बे की जनता को गुमराह किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि हाल ही में एक रिपोर्ट भेजी गई, जिसमें निर्माण कार्यों को पूरी तरह सही और पूर्ण दिखाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए टीम पहुंचती है, फोटो खींची जाती हैं और उन्हें आधार बनाकर रिपोर्ट तैयार कर दी जाती है।
नगरवासियों का कहना है कि पहले केवल नालों की सफाई और विकास कार्यों में फोटो खींचकर काम पूरा दिखाया जाता था, लेकिन अब निरीक्षण (इंस्पेक्शन) के मामलों में भी इसी तरह की छोटी रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को भ्रमित किया जा रहा है।


लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी वीडियो के माध्यम से सच्चाई उजागर की गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *