यूपी।नोएडा में डीसीपी रहे IPS शक्ति मोहन अवस्थी का ट्रांसफर हो गया है। अब वे महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक के रुप में ज्वाइन करेंगे। शक्ति मोहन अवस्थी ने 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की। उन्होंने नोएडा में तैनाती से पहले ट्रेनिंग पूरी की थी। नोएडा रहते हुए उन्होंने कई गुड वर्क अपने नाम किए।साथ ही 800 से ज्यादा मोबाइल एक साथ रिकवर करने का काम भी उन्होंने अपनी टीम के साथ किया। शक्ति मोहन अवस्थी लखनऊ के रहने वाले है उन्होंने सिविल इंजीनियर की पढ़ाई भी की है। आइये जानते है शक्ति मोहन अवस्थी की IPS का सफर..

आईपीएस शक्ति अवस्थी से यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान पैनल ने कहा था कि आपका चेहरा एक बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी से मिलता है।क्या आपने उनकी ‘3 IDIOTS’ फिल्म देखी है? शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा- जी हां देखी है। तब पैनल ने उन्हें फिल्म में शर्मन जोशी के इंटरव्यू वाले सीन को नरेट करने के लिए कहा। शक्ति ने वह पूरा सीन सुनाया और आखिरी में वही शब्द कहे जो शर्मन जोशी ने अपने इंटरव्यू पैनल से कहते हैं ‘आप अपनी नौकरी अपने पास रख लीजिए, मैं अपना एटीट्यूड अपने पास रख लेता हूं।’

लखनऊ के शक्ति मोहन अवस्थी ने कड़ी मेहनत से आईपीएस अधिकारी बनने का सपना साकार किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की। उन्होंने बीआईटी मेसरा से बीटेक किया है।आईपीएस अधिकारी शक्ति मोहन अवस्थी की कहानी, मेहनत और लगन की जीती-जागती मिसाल है। अपना आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। शक्ति का सफर आसान नहीं था।

उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में 3 कोशिशें लगीं। उन्होंने 2018 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 154वीं रैंक हासिल की।पहली बार में वे इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे। दूसरी कोशिश में उनका चयन आईआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विस) के लिए हुआ। तीसरी बार में वे आईपीएस अधिकारी बन ही गए। लखनऊ के रहने वाले शक्ति मोहन अवस्थी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं पूरी की। उसके बाद उन्होंने बिहार के प्रतिष्ठित बीआईटी मेसरा से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया।

शक्ति मोहन अवस्थी की सफलता की कहानी बहुत दिलचस्प। वह आजमगढ़ और मुरादाबाद में एएसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्यरत रह चुके हैं। ‘दिल्ली नॉलेज ट्रैक’ के साथ एक इंटरव्यू में, उन्होंने यूपीएससी के उम्मीदवारों को बहुमूल्य सलाह दी। उन्होंने मानक प्रश्नों की तैयारी पर जोर दिया और साथ ही रटे हुए जवाबों से बचने की भी सलाह दी। उन्होंने उम्मीदवारों को शांत और आत्मविश्वास से बोलने की सलाह दी। शक्ति ने परीक्षा में सवालों के जवाबों में ईमानदारी और व्यक्तित्व की झलक के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

तेज तर्रार IPS शक्ति मोहन अवस्थी की शादी डॉ. पूजा गुप्ता से हुई है, जो उसी बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और बाद में 2021 में आईएएस में शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *