रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)
थाना रतनपुरी पुलिस ने दंगा प्रकरण में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 23 मार्च 2026 को ग्राम रियावली नंगला में हुए दंगे के दौरान आरोपियों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ईंट-पत्थर फेंककर उन्हें घायल कर दिया था। इस घटना के संबंध में थाना रतनपुरी में मुकदमा अपराध संख्या 40/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त:
जाहिद उर्फ कल्लू पुत्र मुनफैत (29 वर्ष)
आदिल पुत्र अफसर (19 वर्ष)
तासीन पुत्र मोमीन (32 वर्ष)
(निवासी – ग्राम रियावली, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर)
पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को मण्डावली अड्डे से गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं 7 सीएलए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक अजय सोलंकी
उपनिरीक्षक पीयूष चौधरी
कांस्टेबल प्रमोद कुमार
कांस्टेबल ललित कुमार
कांस्टेबल विकास
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *