एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार चैनल न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रामपुर पर आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया।।

जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के विषय में विस्तार से पदाधिकारी को बताया की, 6 अप्रैल को आप सभी को सुनिश्चित करना है की, हर घर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराए, साथ ही साथ सभी पदाधिकारी को अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि भी करनी है, यह हम सभी का दायित्व है कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाए।।

हरीश गंगवार ने कहा, यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है, कि विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है। देश के कोने-कोने से करोडों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाते है तथा सेवा भाव के साथ राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं। पार्टी की विशिष्ट विचारधारा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता एवं सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के त्याग और परिश्रम को देश की जनता सराहना कर रही है और व्यापक रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग का अपार जन समर्थन मिल रहा है तथा लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर पिछले वर्ष के अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। आज भाजपा विकास का पर्याय है. विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय का पर्याय है। भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। भाजपा मतलब मिशन, भाजपा मतलब समाज सेवा, भाजपा मतलब समाज का सशक्तिकरण, भाजपा मतलब नए भारत का निर्माण।

बैठक में महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, मोहन कुमार लोधी, जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव, रविन्द्र सिंह रवि, अर्जुन रस्तोगी, ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, जिला उपाध्यक्ष विकास दीक्षित, पारुल अग्रवाल, सुनील मौर्या, करतार लोधी, कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रुहेला, श्रिया मदन, स्वेता शर्मा, दीपक गुप्ता, पवन कुमार, पंकज सैनी, शामिल मिर्धा, अमृता रंधावा, ममता अत्री, आंगन लाल लोधी, शुकदेव चीमा, भव्य उप्पल, देवेन्द्र दिवाकर, नरेन्द्र सिंह, कांता प्रसाद लोधी, कमल लोधी, अनु सक्सेना, राजू सुमन, विक्रम सिंह, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *