प्राइम भारत टाइम्स कार्यालय में जुटे पत्रकार, अधिवक्ता और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के प्रदेश सचिव जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी — जनसेवा के जज़्बे को मिला सलाम

बाराबंकी। जनपद के आवास विकास स्थित प्राइम भारत टाइम्स कार्यालय में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उत्तम सिंह का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “हेलो बाराबंकी” नाम से सक्रिय उत्तम सिंह अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकियू दशहरी के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कराया।वहीं राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के जिला प्रभारी ऋषभ सैनी ने उत्तम सिंह को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।इस मौके पर जिला बार के महामंत्री रामराज यादव ने उत्तम के द्वारा कर गए कार्यों की सराहना की और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया,
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एव शहीद परिवार संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असअद,
फिटनेस बॉक्स जिम ओनर असद साजिद, रमेश चंद्र वर्मा सीनियर एडवोकेट, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, निधीश सिंह, सैयद जुबेर दानिश, मयंक रावत, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए जिले के चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जैसे दीपक वर्मा, हरिओम गुप्ता, शुभम मिश्रा, रोहित वर्मा, सद्दाम समेत कई साथियों ने बधाई देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।वहीं पत्रकार जगत से अरशद जमाल, उस्मान चौधरी, मो. अहमद, रवींद्र कुमार सहित कई पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमा प्रदान की।सोशल मीडिया के दौर में ऐसे इनफ्लुएंसर, जो सिर्फ लाइक्स-फॉलोअर्स नहीं बल्कि जनहित की आवाज़ उठाते हैं, वही समाज में असली बदलाव की नींव रखते हैं। उत्तम सिंह का यह सफर उसी दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *