वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट
सुबह-सुबह रुदौली इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर रौजा गाँव ओवरब्रिज के पास करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में बस चालक सुरेश कुमार (मथुरा) और खलासी बृजेश कुमार (मैनपुरी) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही रुदौली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा बस द्वारा पीछे से टक्कर मारने के कारण हुआ। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
फिलहाल हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed