
एचडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पसमांदा समाज के मज़बूत नेता शहज़ादे अली अंसारी ने अपने दर्जनों समर्थकों संग पहुंचकर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला की क़यादत में आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि शहज़ादे अली अंसारी का आम आदमी पार्टी में शामिल होना संगठन के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी का जनाधार मज़बूत हो रहा है।
वहीं शहज़ादे अली अंसारी ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी की पारदर्शी राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों तथा आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष को देखते हुए पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।
शामिल होने वालों में ज़ाहिद अंसारी, पप्पू अंसारी, राशिद अली अंसारी, सद्दाम हुसैन, मौ० अकरम अंसारी, अकील अहमद, शकील अंसारी, जब्बार हुसैन, मौ० इरफान अंसारी आदि
इस मौके पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद ज़फ़र, ज़िला प्रवक्ता रय्यान खां, ज़िला सचिव मौ० आलमगीर, ज़िला सचिव इब्ने अली, महेश सैनी, आदित्य शर्मा, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
रय्यान अली खां
ज़िला प्रवक्ता “आप” रामपुर
