एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी के स्थानांतरण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष से की मुलाकात
आज दिनांक 01-04-2026 को सुबह 11.00 बजे जिला अध्यक्ष अनिल राज जी उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ रामपुर के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी महोदय रामपुर को एक ज्ञापन सौपा गया। जिसमें मुख्य रूप से समस्त कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर वार्ता की गई ,जिसमें पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी महोदय जी ने उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अनिल राज को पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया है, कि समस्त कर्मचारियों के स्थानांतरण में जल्द ही संशोधन कर के और खास कर महिला कर्मचारी का स्थानांतरण ना किया जाये ,जिससे की उन्हें अपने कार्य मे किसी भी तरहा की बाधा न आये।और अन्य कर्मचारियों को भी राहत दी जाएगी। ज्ञापन में मुख्य रूप से नवीन कुमार उर्फ़ सोनू जिला महासचिव उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ,छोटे भीम,रोहित राज,यश,कौशल,अविनाश,मुकेश,राजकुमार,माला,विजय,ममता, ऋतु,विक्की, अमित, ऊषा, अमर किशोर,कमलेश, रीना, सुनीता,आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *