एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैन
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


जनपद रामपुर में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीणा के पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर अयोध्या टाइम के संवाददाता सुधीर कुमार शर्मा एवं महबूब ए हिन्द समाचार पत्र के संवाददाता मो. फैजान ने उन्हें मुलाकात कर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
दोनों ने कहा कि सोमेंद्र मीणा एक कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं, जिनके नेतृत्व में रामपुर की कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन जनता के बीच भरोसा कायम करेगा और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि नए एसपी के आने से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बेहतर कानून व्यवस्था का लाभ मिलेगा। साथ ही, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।
अंत में उन्होंने सोमेंद्र मीणा को उज्जवल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए जनपद रामपुर के विकास और शांति व्यवस्था के लिए उनके प्रयासों की सराहना।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *