एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
​रामपुर
क्षेत्रीय विकास और जन-सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रामपुर के लोकप्रिय सांसद जनाब मोहिबुल्लाह नदवी एवं संभल के सांसद जिया ऊर रहमान बर्क ने नई दिल्ली में भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय किंजरपु राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य मुरादाबाद स्थित मुंडापांडे हवाई अड्डे को अविलंब क्रियाशील बनाना था।
​क्षेत्रीय विकास में बाधा: सांसदों ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि मुंडापांडे हवाई अड्डे का बुनियादी ढांचा 2023 से पूरी तरह तैयार है, लेकिन संचालन में देरी के कारण वेस्ट यूपी का यह महत्वपूर्ण हिस्सा विकास की मुख्यधारा से कटा हुआ है। सांसदों ने जोर देकर कहा कि रामपुर और मुरादाबाद ‘पीतल नगरी’ और ‘हस्तशिल्प’ के बड़े केंद्र हैं। हवाई सेवा शुरू होने से न केवल व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने में आसानी होगी, बल्कि क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
​ दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों से सीधा जुड़ाव न होने के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर इलाज के लिए लंबी और थकाऊ यात्रा करनी पड़ती है। हवाई सेवा शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
​ दोनों सांसदों ने सामूहिक रूप से कहा कि मुंडापांडे हवाई अड्डा शुरू होना केवल एक जिले की नहीं, बल्कि पूरे मंडल की मांग है। उन्होंने मंत्री जी से अनुरोध किया कि टेक्निकल बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई जाए।
​केंद्रीय मंत्री किंजरपु राम मोहन नायडू ने सांसदों द्वारा उठाए गए तर्कों से सहमति जताई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश देने और मुंडापांडे हवाई अड्डे को प्राथमिकता के आधार पर चालू करने का ठोस आश्वासन दिया।
​यह जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी महबूब अली पाशा (एडवोकेट) ने दी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *