पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह में स्कूल चलो अभियान में एमएलसी अंगद सिंह ने दिखाई हरी झंडी।
बाराबंकी: हमारे सरकारी स्कूल ज्ञान का केंद्र है, अभिभावकों को चाहिए कि वे सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला करवाएं,सरकारी स्कूलों में शिक्षक त्रि स्तरीय परीक्षा पास करके आते हैं जो कि योग्य और कुशल है, सरकार प्रत्येक बच्चे को हर संभव सहायता दे रही है जिसका लाभ अभिभावकों को भी लेना चाहिए मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए एमएलसी अंगद सिंह ने कहा, अवसर था नवीन सत्र आरंभ, कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह और कक्षा 6 में नव प्रवेशी छात्रों के स्वागत का।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से मुख्य अतिथि अंगद सिंह, विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक संतोष कुमार देव पाण्डेय और बीएसए नवीन कुमार पाठक के कर कमलों से हुआ। नन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक संतोष कुमार देव पाण्डेय ने कहा कि बाराबंकी के कर्मठ शिक्षकों की कार्य शैली बहुत उत्तम है अभिभावकों को इसका लाभ लेना चाहिए, वहीं बीएसए नवीन कुमार पाठक ने कहा कि सरकार गरीब से गरीब बच्चे को सभी प्रकार की सहायता दे कर उसको राष्ट्र का शिक्षित और अच्छा नागरिक बनाना चाहती है। डीबीटी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बच्चे या अभिभावक के खाते में दे रही है, इसलिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीडीह की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रवि बाला सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्र शेखर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी निंदूरा सुषमा सेंगर, खंड शिक्षा अधिकारी मसौली जैनेन्द्र कुमार गुप्ता, सहायक इंजीनियर विश्वजीत राय, ज़िला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ बाराबंकी , अशोक कुमार सिंह,महामंत्री मो० इखलाक,ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ विकास चंद्र शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक और काफी तादात में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।


तेज बहादुर शर्मा (मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या)।
