एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। आज दिनांक,01,04,2026, को संयुक्त पत्रकार महासभा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद, ने सपा से चरथाल विधायक पंकज मलिक, का फूलमाला ओर शाॅल ओढाकर जोरदार स्वागत किया। विधायक को (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज मलिक ने खुले मंच से कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई जिस मजबूती और ईमानदारी से लड़ी जा रही है, वह अत्यंत सराहनीय है, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है और उन्हें हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और सच्चाई के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए, ताकि समाज को सही दिशा और सटीक जानकारी मिलती रहे इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने विधायक पंकज मलिक को ईद की मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं और संगठन की ओर से उनका आभार व्यक्त किया विधायक पंकज मलिक ने पत्रकारों की समस्या व अधिकारो को संसद में रखने का भी वादा किया है। और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, जो काफी देर तक चली कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य को संगठन की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में ठाकुर सुंदर सिंह सोम, मीरापुर प्रभारी रूखशीद अहमद, शिबा खान, काजी काशिफ तलत, नितिन शर्मा, मुशर्रफ सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, सफीक राजपूत, सचिन त्यागी,आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed