गोंडा- जनपद गोंडा के गौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौरा पांडे, परसा तिवारी, घारीघाट, अल्लीपुर एवं गिन्नी नगर मार्ग के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मा० श्री प्रभात कुमार वर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक जी ने विधि-विधान एवं पूजा-पाठ के साथ मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह सड़क मार्ग लगभग 16 किलोमीटर लंबा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 38 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी तथा इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक जी ने आश्वस्त किया कि यह निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा और आगामी एक वर्ष के भीतर मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गौरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कप्तान श्रीवास्तव, मधुप सिंह, रामबाबू मिश्रा, इद्र बहादुर वर्मा , जेई आर एन यादव,जेई दिनेश मंल, ठेकेदार राकेश पांडे,पप्पू मौर्य, पप्पू सिंह, विश्वनाथ पाठक, रामतौल वर्मा, मुकेश मौर्य, कन्हैया निषाद, धर्मेंद्र पाठक, प्रवीण मिश्रा, राकेश निषाद,उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का विधायक जी ने हृदय से आभार व्यक्त किया और विकास के इस कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह शिलान्यास कार्यक्रम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।










