जनपद मथुरा के थाना नौहझील के क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक-06.04.2026 दिन सोमवार को थाना नौहझील की टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “ *मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण 30 दिवस महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में थाना नौहझील से केशव इट उद्योग बाजना मे मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम* द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच / बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किया गया । महिलाओं / बालिकाओं को बताया गया कि बस/रास्तों/सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेडखानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफ0आई0आर0 के लिए जागरुक किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरुक करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया व स्वयं नियमों का पालन करते हुए अपने घर व आसपास के लोगों को भी जागरुक करने के लिए कहा गया । इस मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान द्वितीय चरण में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक दीप्ति सिंह और कांस्टेबल निखलेश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *