अयोध्या में (NMO), सेवा भारती और सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को सुबह 9 से 1 बजे तक, प्राथमिक विद्यालय, काशीराम कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का शुभारंभ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया और शिविर में डॉ संजीव थापर ( नेत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ पीयूष गुप्ता ( फिजिशियन) डॉ पीयूष आनंद बच्चों के डॉक्टर ( डॉ आदर्श सोनकर (जनरल मेडिसिन) डॉ सत्येंद्र वर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) द्वारा सेवाए प्रदान की गई।निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।शिविर में 306 लोगो ने स्वास्थ्य जाँच करवायी।

शिविर की मुख्य विशेषताएं:


आयोजक: राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO), सेवा भारती एवं सेवा विभाग (RSS)।
दिनांक: 12 अप्रैल 2026 (रविवार)।
समय: सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक।
स्थान: प्राथमिक विद्यालय, काशीराम कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग, अयोध्या।
सेवाएं: जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, हड्डी रोग, बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श।
जांच व दवा: ब्लड प्रेशर (BP), शुगर (Sugar) और अन्य आवश्यक जाँचें तथा दवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।
सभी नागरिकों से निवेदन है कि इस सेवा शिविर का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम संयोजक- डॉ संजीव थापर जी

डॉ टीम
डॉ संजीव थापर – नेत्र चिकित्सक
डॉ पीयूष गुप्ता फिजिशियन
डॉ सत्येंद्र वर्मा – हड्डी रोग विशेषज्ञ
डॉ पीयूष आनंद – बच्चों के डॉक्टर
डॉ आदर्श सोनकर – फिजिशियन

कार्यकर्ता
अनिल , नरपत , जितेंद्र, उमेश , रामसजीवन, सत्यम, विनोद, मंगल, सुभाष, धर्मेंद्र, दिलीप, अखिलेश, नयन, निशा रवीश, शनि , शतीश, आयुष्मान बजरंगी, राजनाथ, अभिशेख, देवनाथ, अमरजीत, आदित्य, बृजेश, आदर्श, सोनू, शेखर, संध्या ,सुमधुर आदि

।। आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता ।।

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MD NEWS

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed