रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)


बेहजम-खीरी (लखीमपुर खीरी):
ब्लॉक बेहजम के अंतर्गत ग्राम पंचायत टेड़वा में बहुआयामी संस्था की अध्यक्षता में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।
इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मोतियाबिंद, आंखों में लालिमा, सूजन, नजर कमजोर होना सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की। साथ ही लोगों को आंखों की देखभाल, साफ-सफाई और रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।


शिविर में राजश्री, अर्जुन लाल, लॉन्गश्री, संदीप कुमार, सावित्र देवी सहित कई मरीजों की जांच की गई। जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, उन्हें ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल द्वारा मरीजों के आने-जाने, ऑपरेशन, लेंस, दवाइयों और चश्मे की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में डॉक्टर एकांश मिश्र के नेतृत्व में कोऑर्डिनेटर समीर अली, शोभित दीक्षित, विमल कुमार, मुस्कान शर्मा, अंशिका, खुशनूर, रीता सहित स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस मौके पर परवेज आलम, युवराज मिश्रा, मो. अनस समेत गांव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *