आज बाराबंकी में K.K. Toppers Library & Self Study Point के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर संस्थान का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह पहल क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

शिक्षा ही सशक्त समाज की नींव है, और ऐसे प्रयास निश्चित रूप से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा देंगे।
संस्थान से जुड़े सभी साथियों को इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
