एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ र फीउल्लाह खान की रिपोर्ट
बिलासपुर। आज समाजवादी पार्टी के बिलासपुर कैंप कार्यालय पर संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद मौलाना मुहीबुल्ला नदवी के प्रतिनिधि अथर अली खां ने की, जबकि संचालन सद्दाम पाशा द्वारा किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अथर अली खां ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने एक समतामूलक समाज की स्थापना का सपना देखा था और समाज से छुआछूत जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। अथर अली खां ने बाबा साहब के संदेश को दोहराते हुए कहा, ” शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।” उन्होंने डॉ. अंबेडकर के उस कथन का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि “शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा ।”कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी के पश्चात सभी सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर अंबेडकर पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्तों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने व pda को मज़बूत करने का संकल्प लिया।इस दौरान सद्दाम पाशा, अशोक सागर दिनेश रस्तोगी विक्की वर्मा, अनस खां, याक़ूब खां, सुनील गंगवार अनिल लोधी,अयान खां, पूर्व सभासद आसिम हुसैन खां, हरजीत सिंह, मुनीर खां उर्फ़ सोनू, साहिब सिंह कोटिया, संदीप सिंह, रईस खां,इत्यादि भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

