रिपोर्ट-दीपक कुमार

शिक्षित बनो दुनिया बदलो – डॉ. राकेश कुमार पासवान

प्रयागराज प्रतापपुर ब्लॉक के सोरों में “द” माउंटेन मेन दशरथ मांझी जन कल्याण मिशन के बैनर तले सोरों, प्रयागराज की मुसहर बस्ती में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर राकेश पासवान ने अपने संबोधन में अच्छी शिक्षा के लिए बताया और साथ में कहा कि बच्चों आप लोग मन लगाकर पढ़िए संस्था के तरफ से आप लोगों को अच्छा-अच्छा खाने के लिए भी समान मिलेगा साथ में पढ़ने के लिए किताब कापी और बस्ता भी मिलेगा।
विशिष्ट अतिथि,डॉक्टर धर्मेंद्र भारतीय ने अपने संबोधन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचने के गुर बताया ।


मुख्य वक्ता – डॉ सुधा भारती प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय ने बच्चों को कैसे पढ़ना है कैसे आगे जाना है एवं साफ सफाई के गुण बताएं,डॉ सुभाष चंद्र पासी डायरेक्टर पंच ज चैरिटेबल फाउंडेशन ने कहा की इस प्रकार का कार्यक्रम सभी ग्राम सभा में होना चाहिए एवं जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार सभी का हक है एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञानचंद्र,श्याम जी
कार्यक्रम की अध्यक्षता,अनिल कुमार सरोज ने किया।
इस अवसर पर डॉ.सुनील यादव,तेज बहादुर भारतीय, संतलाल यादव, कमल नारायण,लालमणि,सुरेश कुमार,अखिलेश गौतम,हरिनारायण,इश्तियाक अहमद,श्री अरुण यादव,राधे वनवासी, दिलीप कुमार,मोलाई वनवासी,मैनेजर वनवासी
कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर रमेश कुमार सरोज ने किया और उन्होंने बताया विगत कई वर्षों से इलाहाबाद जिले के मुसहर एवं आर्थिक रूप से कमजोर बस्तियों में जाकर सरकारी विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है एवं निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था “द” माउंटेन मैन दशरथ मांझी जन कल्याण मिशन के बैनर तले काम कर रहे है ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed